दतौली पुल पर हुआ दो फीट का गढ्डा, हादसे की आशंका

संवाद सूत्र बहुआ (फतेहपुर) बारिश के चलते कुछ दिन पहले यमुना नदी पर बना दतौली पुल और बांद

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 06:50 PM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 06:50 PM (IST)
दतौली पुल पर हुआ दो फीट का गढ्डा, हादसे की आशंका
दतौली पुल पर हुआ दो फीट का गढ्डा, हादसे की आशंका

संवाद सूत्र, बहुआ (फतेहपुर) : बारिश के चलते कुछ दिन पहले यमुना नदी पर बना दतौली पुल और बांदा की तरफ की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। दसवां मील टोल प्लाजा की मेंटीनेंस टीम ने मरम्मत कर पुल से आवागमन को शुरू कराया था। पर, एक माह भी नहीं बीते की पुल के बीच में एक बड़ा गढ्डा (दो बाई दो फीट) का हो गया है। इसके बाद भी आवागमन बदस्तूर जारी है, लेकिन इस गड्ढे को छिपाने के लिए इसमें एक बड़ा सा पत्थर रख दिया गया। ऐसे में कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।

बांदा को जोड़ने वाला दतौली पुल 40 साल से अधिक पुराना है, जिसके कारण यह कई जगह से कमजोर हो चुका है। अब इस पुल में एक जगह बड़ा गढ्डा तो पांच जगह छोटे-छोटे गड्ढे हो गए हैं। पुल से हर दिन सैकड़ों की तादात में ट्रक और बस निकलते हैं। बड़ी बात यह है कि बीते तीन दिन से सुराख देखा जा रहा है, लेकिन अब तक किसी ने इसकी सुध नहीं ली है। सुराख में किसी वाहन का पहिया न फंसे या किसी राहगीर का पैर न जाए इसके लिए किसी ने गढ्डे के उपर एक बड़ा पत्थर रख दिया है। हर दिन सुराख का आकार बड़ा हो रहा है। अगर समय से इसे ठीक नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता है। तीन दिन तक बंद था यातायात, जिदपुर टोल ने की थी मरम्मत

बीते माह जब बारिश के कारण दतौली पुल पर गढ्डे और तिदवारी की तरफ सड़क कट गई थी तो उस समय यहां पर तीन दिन के लिए यातायात रोक दिया था। डीएम के निर्देश पर जिदपुर टोल प्लाजा ने गड्ढों की मरम्मत कराकर कटी हुई सड़क की मरम्मत कराई थी।

पुल बंद हुआ तो आठ किलोमीटर का लगाना होगा अतिरिक्त चक्कर

बांदा-टांडा मार्ग के दतौली यमुना पुल से आवागमन रोका गया तो आठ किलोमीटर का चक्कर बढ़ जाएगा। वाहनों का बहुआ से डायवर्जन किया जाएगा। यह वाहन बंधवा होते हुए ललौली पुल से बांदा की ओर भेजे जाएंगे। यमुना पुल की क्या स्थिति है इसकी जांच के लिए टीम भेजी जाएगी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर पुल की मरम्मत कराई जाएगी। जरूरत पड़ी तो यहां का यातायात भी रोकेंगे, वाहनों को चिल्लापुर से निकालने की व्यवस्था बनाई जाएगी। फिलहाल सही स्थिति का पता लगाया जा रहा है।

प्रमोद झा, एसडीएम सदर

chat bot
आपका साथी