दो किसानों ने फांसी लगाकर दी जान, कोहराम

संवाद सूत्र जहानाबाद शनिवार को अलग अलग क्षेत्रों में दो किसानों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 09:07 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:10 AM (IST)
दो किसानों ने फांसी लगाकर दी जान, कोहराम
दो किसानों ने फांसी लगाकर दी जान, कोहराम

संवाद सूत्र, जहानाबाद : शनिवार को अलग अलग क्षेत्रों में दो किसानों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे स्वजनों में कोहराम मचा रहा।

जाफरपुर सिठर्रा गांव निवासी 45 वर्षीय किसान जितेंद्र उत्तम शनिवार को घर से चारा लेने के लिए घर से निकले। नलकूप में पड़े टीन शेड के पाइप में रस्सी से फांसी लगा ली। काफी देर के बाद जब किसान घर नहीं पहुंचा।खोजते हुए पुत्री अंजली नलकूप पहुंची और पिता को फांसी के फंदे पर लटकते देख चीख पड़ी। पुत्र राघवेंद्र उत्तम ने पुलिस को सूचना दी। उधर थाने के पनेरुवा गांव निवासी 50 वर्षीय चंद्रपाल पाल ने शनिवार की शाम घर के अंदर कमरे की धन्नी में रस्सी से फांसी के फंदे पर झूल गया। पत्नी जब किसी काम से कमरे के अंदर गई तो पति को फांसी के फंदे से लटकता देख चीख पड़ी। थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि जितेंद्र उत्तम नशेबाज था। चंद्रपाल मानसिक परेशान रहता था। जिसके चलते दोनों ने फांसी लगा ली।

chat bot
आपका साथी