बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार दो किशोर घायल

संवाद सूत्र हथगाम सुल्तानपुर घोष थाने के ऐरायां मोड़ पर साइकिल सवार दो किशोर सामने से

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 05:30 PM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 05:30 PM (IST)
बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार दो किशोर घायल
बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार दो किशोर घायल

संवाद सूत्र, हथगाम : सुल्तानपुर घोष थाने के ऐरायां मोड़ पर साइकिल सवार दो किशोर सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से घायल हो गए। राहगीरों ने घायल दोनों बच्चों को सीएचसी पहुंचाया।

ऐरायां मसायक गांव निवासी अखिलेश का 12 वर्षीय पुत्र संगम लाल पड़ोसी 12 वर्षीय आलम पुत्र स्व. जलाल उद्दीन के साथ साइकिल में बैठकर चौकी चौराहे की ओर आ रहा था। दोनों बच्चे ऐरायां मोड़ पर जैसे ही कुछ दूर चले, सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर की वजह से साइकिल सवार दोनों किशोर घायल हो गए। राहगीरों ने दुर्घटना में घायल बच्चों को सीएचसी भिजवाया। कुछ देर बाद घायलों के स्वजन अस्पताल पहुंच गए। फरार बोलेरो चालक के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

chat bot
आपका साथी