बाइक पर मांस छोड़कर भागे दो कसाई, मुकदमा

संवाद सूत्र खखरेड़ू (फतेहपुर) थाना क्षेत्र के जहांगीरनगर गहुरा गांव में पुलिस ने बाइक पर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 05:42 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 05:42 PM (IST)
बाइक पर मांस छोड़कर भागे दो कसाई, मुकदमा
बाइक पर मांस छोड़कर भागे दो कसाई, मुकदमा

संवाद सूत्र, खखरेड़ू (फतेहपुर) : थाना क्षेत्र के जहांगीरनगर गहुरा गांव में पुलिस ने बाइक पर लदी बोरी के अंदर मांस और औजार बरामद किया है। वहीं, आरोपित मौके से भाग निकले।

थाने के एसआइ शशिकांत सरोज टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी जहांगीरनगर गहुरा गांव के ईदगाह के समीप पहुंचे तो पुलिस को देखकर दो व्यक्ति बाइक छोड़कर भाग निकले। खड़ी बाइक पर रखी बोरी से पुलिस को 60 किलो मांस और औजार भी मिले। इस पर पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर मांस का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास जारी किया है। प्रभारी निरीक्षक दीपनारायण सरोज ने बताया कि शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी