मुश्किलों में सफर, हर चार किमी. पर जाम

संवाद सहयोगी बिदकी हाईवे पर इन दिनों फर्राटे भरे सफर की उम्मीद मत करिए। हाईवे पर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 07:18 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 07:18 PM (IST)
मुश्किलों में सफर, हर चार किमी. पर जाम
मुश्किलों में सफर, हर चार किमी. पर जाम

संवाद सहयोगी, बिदकी : हाईवे पर इन दिनों फर्राटे भरे सफर की उम्मीद मत करिए। हाईवे पर जैसे ही कानपुर पार कर फतेहपुर की सीमा में प्रवेश करेंगे जाम से दो-चार होने लगेंगे। जाम के ऐसे हालात छिवली से मलवां तक हैं। 25 किमी का सफर तय करने में दो से तीन घंटे तक भी लग सकते हैं। हाईवे पर बस्ती वाले क्षेत्रों में हो रहे पुल निर्माण में लापरवाही इसकी बड़ी वजह हैं। निर्माण कर रही कंपनी ने जाम न लगे इसके मुकम्मल इंतजाम नहीं कर रखे हैं। यही कारण है कि यहां रोज जाम की स्थिति बनी रहती है।

केस एक:

हाईवे पर औंग में खदरा रोड, चौडगरा में भोगनीपुर, शिवराजपुर-चिल्ला रोड व मुदारीपुर में बिदकी-महरहा रोड से छोटे बड़े वाहन हाईवे पर आते हैं। इस कारण यह तीन स्थान सबसे अधिक जाम वाले हैं। औंग में तो शाम 4 बजे के बाद ऐसा जाम लगता है कि घंटों को इसमें फंसे रहते हैं। रुक-रुककर भारी वाहन चलते हैं। यह जाम रात 9 बजे तक चलता है। इसका मुख्य कारण हाईवे के किनारे शाम लगने वाली सब्जी मंडी भी है। पुलिस निर्माण के कारण तीनों स्थानों पर यातायात वन-वे है। उधर चौडगरा की सर्विस लेन पर खड़े वाहन जाम का बड़ा कारण बन रहे हैं।

केस दो :

हाईवे पर रानीपुर, मौहार, रेवाड़ी व मलवां में एनएचएआई ओवर ब्रिज का निर्माण कर रही है। पुल निर्माण के कारण यहां पर यातायात को वन-वे किया गया है। वन-वे के कारण भारी वाहन यहां पर फंस जा रहे हैं। जल्दबाजी में आड़ा-तिरछा फंसे वाहनों के कारण जाम लग रहा है। इन स्थानों पर पहुंचने के बाद जाम में तो फंसना ही है। एंबुलेंस व पुलिस के वाहन तक जाम में यहां पर फंस रहे हैं। वाहनों को क्रमबद्ध ढंग से निकाला जाए। एनएचएआई ने यहां पर ऐसा कोई इंतजाम नहीं किया है। पूरी यातायात व्यवस्था को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। हाईवे पर निर्माण काम चल रहा है। इस कारण जाम लग रहा होगा। यातायात व्यवस्थित रहे इसके लिए एनएचएआई के अधिकारियों से बात की जाएगी। जाम लगने पाए एनएचएआई को पुलिस से सहयोग लेकर व्यवस्था ठीक करानी चाहिए।

आशीष कुमार एसडीएम बिदकी

chat bot
आपका साथी