सुलेख प्रतियोगिता में अव्वल बंदियों को मिला मेडल

जागरण संवाददाता फतेहपुर जिला अपराध निरोधक समिति के सचिव और जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:28 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:28 PM (IST)
सुलेख प्रतियोगिता में अव्वल बंदियों को मिला मेडल
सुलेख प्रतियोगिता में अव्वल बंदियों को मिला मेडल

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : जिला अपराध निरोधक समिति के सचिव और जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरन शुक्रवार को कारागार पहुंचकर जेल अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर उनका हाल जाना। इसके बाद सफाई व बैरिकों में निरुद्ध बंदियों की समस्याओं से भी रूबरू हुए। वहीं, सुलेख प्रतियोगिता के अव्वल बंदियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

जेल परिसर में गत दिनों हुए सुलेख व खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले महिला व पुरुष बंदियों को जेल पर्यवेक्षक ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं झंडा ऊंचा रहे हमारा, गीत की रचना करने वाले स्व. श्यामलाल पार्षद का संक्षिप्त जीवन पर लेख लिखने वाले बंदियों को पुरस्कृत किया गया। जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरन के साथ हृदयेश कुमार, जवाहरलाल जायसवाल, प्रमोद विक्रम रहे। इस मौके पर जेल अधीक्षक मो. अकरम खान, जेलर व उपजेलर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी