मार्ग दुर्घटनाओं में आरओ समेत तीन जख्मी

संस बिदकी मार्ग दुर्घटनाओं मे आरओ समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 06:42 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 06:42 PM (IST)
मार्ग दुर्घटनाओं में आरओ समेत तीन जख्मी
मार्ग दुर्घटनाओं में आरओ समेत तीन जख्मी

संस, बिदकी : मार्ग दुर्घटनाओं मे आरओ समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

राजकीय पालीटेक्निक बिदकी के अनुदेशक को अमौली ब्लाक में पंचायत चुनाव का आरओ बनाया गया है। वह अमौली ब्लाक से नामांकन प्रक्रिया पूरी कराने के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे। खजुहा ब्लाक मुख्यालय के निकट बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे आरओ जख्मी हो गए। उधर, कल्यानपुर थाने के महरहा गांव निवासी विजय बाइक से पत्नी कुसुमलता के साथ बकेवर किसी रिश्तेदारी में गए थे। घर लौटते समय बौरा का पुरवा गांव के पास मवेशी सामने आने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गए। जिससे दंपती घायल हो गए।

chat bot
आपका साथी