मार्ग दुर्घटना में देवर-भाभी सहित तीन घायल

संस बिदकी बकेवर थाने के मोहीपुर गांव निवासी रामनरेश बाइक से शनिवार को भाभी फूलकली

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 05:12 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 05:12 PM (IST)
मार्ग दुर्घटना में देवर-भाभी सहित तीन घायल
मार्ग दुर्घटना में देवर-भाभी सहित तीन घायल

संस, बिदकी : बकेवर थाने के मोहीपुर गांव निवासी रामनरेश बाइक से शनिवार को भाभी फूलकली को लेकर बिदकी किसी काम से आए थे। देर शाम घर जाते वक्त बिंदकी-खजुहा मार्ग पर नहर पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। खजुहा से लौट रहे ललौली रोड निवासी आनंद कुमार ने दोनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, कोतवाली के छीछा गांव निवासी राजगीर कल्लू शनिवार को किसी काम से घरही खेड़ा गए थे। देर रात घर लौटते समय गांव के किनारे सड़क में पड़े बोल्डर में बाइक फिसली और अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन ने इलाज के लिए निजी साधन से सीएचसी बिदकी में भर्ती कराया है।

chat bot
आपका साथी