पुल निर्माण में सुस्ती का खामियाजा भुगत रहे तीन जिले

संवाद सूत्र जोनिहां कानपुर-बांदा मार्ग पर रावतपुर सरांय के पास निचली गंगा नहर में निर्माणा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:49 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:49 PM (IST)
पुल निर्माण में सुस्ती का खामियाजा भुगत रहे तीन जिले
पुल निर्माण में सुस्ती का खामियाजा भुगत रहे तीन जिले

संवाद सूत्र, जोनिहां : कानपुर-बांदा मार्ग पर रावतपुर सरांय के पास निचली गंगा नहर में निर्माणाधीन पुल के निर्माण में सुस्ती का खामियाजा फतेहपुर, बांदा और चित्रकूट जिले के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पुराने संकरे पुल में घंटों जाम लग रहा है। जाम में एंबुलेंस, स्कूल बस यहां तक कि बांदा जाने वाले अफसर तक फंस जाते हैं। जाम की यह समस्या निर्माणाधीन पुल चालू होने के बाद ही हल हो पाएगी। पुल का निर्माण अक्टूबर 2020 में शुरू हुआ था। पुल को अप्रैल 2021 में चालू होना था, पर काम की रफ्तार इतनी धीमी है कि अब भी पुल में करीब 30 फीसदी काम शेष है। अक्सर लगता है जाम

नहर पुल पर हर वक्त जाम बना रहता है। यहां पर पुलिस जाम खुलवाते-खुलवाते थक हार कर बैठ जाती है। पुराना पुल इतना संकरा है कि उससे एक-एक तरफ से ही वाहन निकल पाते हैं।

- विष्णुबली यादव जोनिहां

जाम के हालत इतने खराब हैं कि दिन में कम से कम एक बार तो गांव के लोगों को जाम खुलवाने में पुलिस की मदद के लिए जाना पड़ता है। कई बार बांदा से मरीज लेकर जाने वाली एंबुलेंस फंस जाती है। बांदा चित्रकूट के लिए यह जाम बहुत बड़ी समस्या है।

- अजय शुक्ला रावतपुर-सरांय

व्यवस्था पर एक नजर

निर्माण कार्य प्रारंभ होने की तिथि - अक्टूबर 2020

निर्माण कार्य पूरा होने की तिथि - अप्रैल 2021

पुल की लागत - 2.11 करोड़

पुल की चौड़ाई - 7.5 मीटर

पुल की लंबाई - 39 मीटर पुल निर्माण का काम सुस्त होने पर ठेकेदार को नोटिस दी जा चुकी है। उसे काम तेज गति से करने के निर्देश दिए गए हैं। यहां पर जाम की बड़ी समस्या है। अभी एप्रोच रोड बनाया जाना शेष है। नहर में पानी आ जाने के कारण नीचे की शटरिग नहीं खुल पा रही है। कोशिश है कि जल्द पुल को चालू कर दिया जाए।

अरुण कुशवाहा, जेई लोक निर्माण विभाग फतेहपुर

chat bot
आपका साथी