छह दिन बाद भी पांचवे आरोपित को नहीं पकड़ सकी पुलिस टीमें

जागरण संवाददाता फतेहपुर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी फैजान रिजवी प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 11:13 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 11:13 PM (IST)
छह दिन बाद भी पांचवे आरोपित को नहीं पकड़ सकी पुलिस टीमें
छह दिन बाद भी पांचवे आरोपित को नहीं पकड़ सकी पुलिस टीमें

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी फैजान रिजवी पर हुए जानलेवा हमले में नामजद पांचवा आरोपित अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। हालांकि पुलिस टीम शहर समेत रायबरेली व कानपुर में डेरा डाले हुए है।

बता दें कि जिला अस्पताल के सामने 22 नवंबर को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता फैजान रिजवी पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा समेत पांच नामजद व बीस अज्ञात आरोपितों पर डकैती, हत्या के प्रयास, बलवा के तहत रिपोर्ट दर्ज किया था। सदर विधायक विक्रम सिंह ने सभी आरोपितों को छह दिन के भीतर पुलिस को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया था। जिसमें अभी तक पांचवे आरोपित गुलाम राइन निवासी तुराब अली का पुरवा कोतवाली को पुलिस नहीं पकड़ सकी है। इस बाबत सीओ सिटी संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है, शीघ्र ही उसे भी पकड़कर जेल भेजा जाएगा। मान-सम्मान की करेंगे रक्षा

फतेहपुर : पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन की बैठक अध्यक्ष कैप्टन हरिशंकर सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन की मजबूती और मान-सम्मान की रक्षा का संकल्प दोहराया गया। वहीं 10 जनवरी को सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में खिचड़ी भोज कराने का निर्णय लिया गया। वि.़ अहमदपुर कुसुंभा ग्राम पंचायत में पेयजल संकट खागा: धाता ब्लाक के अहमदपुर कुसुंभा ग्राम पंचायत में बीते तीन महीने से पेयजल का संकट बना हुआ है। हिन्दू एकता निर्माण संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आयुष्मान ठाकुर, धाता ब्लाक अध्यक्ष सर्वेश सिंह भदौरिया आदि लोगों का कहना था ग्राम पंचायत में पानी टंकी से जलापूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीणों को कुआं और हैंडपंपों में लाइन लगाकर पानी भरना पड़ता है। कई हैंडपंप भी अधिक प्रयोग के कारण खराब हो चुके हैं। - संस ़

chat bot
आपका साथी