बंदरों के झुंड से मोर को बचाने में युवक भी हुआ घायल

संवाद सूत्र थरियांव (फतेहपुर) मंडा सरांय स्थित बाग में बंदर और कुत्तों के झुंड ने एक र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:40 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:40 PM (IST)
बंदरों के झुंड से मोर को बचाने में युवक भी हुआ घायल
बंदरों के झुंड से मोर को बचाने में युवक भी हुआ घायल

संवाद सूत्र, थरियांव (फतेहपुर) : मंडा सरांय स्थित बाग में बंदर और कुत्तों के झुंड ने एक राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला कर दिया। तभी एक युवक की नजर पड़ी तो वह डंडा लेकर दौड़ा और मवेशियों को भगाकर पक्षी की जान बचाई, लेकिन कुत्ते के काटने से खुद भी जख्मी हो गया।

थरियांव थाने के चककोर्रासादात निवासी सुशील यादव अपने दोस्त सुशील ठाकुर से मिलने पड़ोसी गांव मंडा सरांय गए थे। गांव पहुंचते ही उसकी नजर एक बाग में पड़ी जहां चिलवर के पेड़ में बैठे राष्ट्रीय पक्षी पर बंदरों के झुंड के हमला कर देने से वह नीचे गिर पड़ा और कुत्ते व बंदर पक्षी पर टूट पड़े। सुशील यादव ने बंदरों के झुंड को किसी तरह से भगाकर राष्ट्रीय पक्षी की जान बचाई लेकिन कुत्ते के हमले से जख्मी हो गया। इसके बाद दोस्त सुशील ठाकुर के घर पक्षी को ले जाकर चावल व गेहूं खिलाया। सुशील यादव ने बताया कि कुत्ते के काटने से उसके हाथ व शरीर में खरोंच आ गए हैं। बताया कि इसी तरह वर्ष 2017 में उसने दीवानी परिसर पर राष्ट्रीय पक्षी की जान बचा चुका है।

chat bot
आपका साथी