बीमारी से परेशान मजदूर की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

संवाद सहयोगी बिदकी (फतेहपुर) कोतवाली के सैमसी गांव के पास एक ईंट भट्ठा परिसर में मजद

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 06:14 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 06:14 PM (IST)
बीमारी से परेशान मजदूर की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान
बीमारी से परेशान मजदूर की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

संवाद सहयोगी, बिदकी (फतेहपुर) : कोतवाली के सैमसी गांव के पास एक ईंट भट्ठा परिसर में मजदूर की बीमार पत्नी ने झोपड़ी के अंदर साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी पर पुलिस ने स्वजन से पूछताछ की।

नगर के महरहा रोड निवासी अशोक सैमसी गांव के निकट एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करते थे। पत्नी और बच्चे भी साथ रहते थे। शुक्रवार की देर रात मजदूर की 30 वर्षीय पत्नी मालती देवी ने उसी झोपड़ी के अंदर लगे साड़ी से फांसी लगाकर जान दी। घटना से दिवंगत की पुत्री अंजली, जान्हवी व आदित्य रो-रोकर बेहाल रहे। दिवंगत की सास सोमवती ने बताया कि काफी दिनों से मालती बीमार चल रही थी। कोतवाली प्रभारी आशुतोष सिंह व खजुहा चौकी प्रभारी विद्या प्रकाश ने बताया कि प्रथम ²ष्टया खुदकुशी है फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

रसूलपुर में किशोरी फंदे में लटकी

हुसेनगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी रामबाबू लोधी की गीता देवी ने बीती रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मां कमला देवी ने बताया कि 24 अप्रैल 2021 को बेटी की बरात आनी थी। घर में शादी की खुशी का माहौल था लेकिन पता नहीं बेटी ने क्यों जान दे दी। स्वजन कुछ भी बताने से इन्कार करते रहे।

chat bot
आपका साथी