नाला निर्माण में संस्था की सुस्ती से व्यापार मंडल खफा

संवाद सहयोगी खागा किशुनपुर रोड में चौक से लेकर आरओबी तक जारी नाला निर्माण में संस्था

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 07:58 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 07:58 PM (IST)
नाला निर्माण में संस्था की सुस्ती से व्यापार मंडल खफा
नाला निर्माण में संस्था की सुस्ती से व्यापार मंडल खफा

संवाद सहयोगी, खागा : किशुनपुर रोड में चौक से लेकर आरओबी तक जारी नाला निर्माण में संस्था की सुस्ती से व्यापार मंडल बेहद खफा है। गुरुवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल के आवास पर व्यापारियों ने बैठक करते हुए जल्द नाला निर्माण न पूर्ण होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि किसी व्यापारी के साथ नाला निर्माण में भेदभाव नहीं होने पाएगा। सड़क किनारे दोनों ओर के व्यापारियों, दुकानदारों ने खुदाई में कार्यदायी संस्था का सहयोग देते हुए अपना नुकसान किया। कुछ रसूखदारों के लिए कई जगह नाला निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया। बरसात के दिनों में नाला निर्माण होने से जल निकासी बाधित हो रही है। रामनगर मोहल्ले में घरों के अंदर बरसात का पानी जमा हो रहा है। अध्यक्ष ने कहा कि शुक्रवार को इस संबंध में उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया जाएगा। नियत समय के अंदर यदि नाला निर्माण पूरा नहीं होता है तो व्यापारियों के साथ आंदोलन किया जाएगा। अमिताभ शुक्ल, हाफिज अब्दुल, मनोज शुक्ल, प्रवीण पांडेय, अनुपम शुक्ल, देव त्रिपाठी, धीरेंद्र प्रताप सिंह चन्देल आदि व्यापारी व संगठन पदाधिकारी रहे।

chat bot
आपका साथी