जवानों ने किया पूर्वाभ्यास, मुस्तैद रहे कमांडो

जागरण संवाददाता फतेहपुर गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का पूर्वा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 06:35 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 06:35 PM (IST)
जवानों ने किया पूर्वाभ्यास, मुस्तैद रहे कमांडो
जवानों ने किया पूर्वाभ्यास, मुस्तैद रहे कमांडो

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का पूर्वाभ्यास किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में महिला सिपाही संतोष धामा मौजूद रहीं।

मुख्य अतिथि के साथ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल और परेड कमांडर सीओ लाइन जिप्सी से मैदान का जायजा लिया। खास बात ये है कि परेड में पुलिस अफसर कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कर मास्क पहने थे। सुरक्षा की ²ष्टि से स्वॉट टीम के ब्लैक कमांडो जवान मुस्तैद रहे और सर्विलांस टीम भी चौकन्ना रही। आरआइ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सुबह नौ बजे 21-21 जवानों की आठ पुलिस कर्मियों की टोलियां थ्री नाट थ्री रायफल लेकर परेड कर सलामी दी। उधर, पूर्वाभ्यास को देखने के लिए पुलिस कर्मियों की भीड़ भी लगी रही। पुलिस लाइन के मैदान को भव्य रूप से सजाया गया था।

chat bot
आपका साथी