खलिहान पर हो रहे निर्माण को राजस्व टीम ने रुकवाया

संवाद सूत्र असोथर (फतेहपुर) थाना क्षेत्र के हरनवां गांव में खलिहान की सरकारी भूमि में भव

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 06:24 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 06:24 PM (IST)
खलिहान पर हो रहे निर्माण को राजस्व टीम ने रुकवाया
खलिहान पर हो रहे निर्माण को राजस्व टीम ने रुकवाया

संवाद सूत्र, असोथर (फतेहपुर) : थाना क्षेत्र के हरनवां गांव में खलिहान की सरकारी भूमि में भवन निर्माण के लिए खोदाई कर पिलर लगवाने की सूचना पर पहुंची राजस्व व पुलिस टीम ने काम को रुकवा दिया। इससे कुछ देर अफरातफरी का माहौल रहा।

बता दें कि हरनवां गांव में अभी कुछ दिन पूर्व उक्त खलिहान की गाटा संख्या 287 की करीब सवा दो बीघे भूमि में कई लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था, जिस पर राजस्व टीम ने 120 बी के तहत कार्रवाई कर कब्जा हटवा दिया था। अब फिर गांव के मटरू ने अपना आवास बनाने के लिए बबूल के पेड़ कटवाकर नींव खोदवाकर पिलर लगाने का काम चल रहा था। ग्रामीणों ने राजस्व टीम को दे दी थी। लेखपाल विजयलक्ष्मी व प्रधान सुरेखा देवी ने बताया कि सरकारी भूमि में हो रहे अवैध निर्माण को रुकवा दिया गया है। यदि दोबारा किसी ने कब्जा का प्रयास किया तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बताया कि मटरू के पास सरकारी कालोनी भी है, उसके बावजूद सरकारी भूमि में आवास निर्माण कराने का प्रयास कर रहा था।

chat bot
आपका साथी