सुधरेंगे खेल मैदान, निखरेंगी गांव की प्रतिभाएं

जागरण संवाददाता फतेहपुर ब्लाक स्तरीय स्टाफ के अभाव में गांव की खेल प्रतिभाओं को उड़ान

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 07:43 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 07:43 PM (IST)
सुधरेंगे खेल मैदान, निखरेंगी गांव की प्रतिभाएं
सुधरेंगे खेल मैदान, निखरेंगी गांव की प्रतिभाएं

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : ब्लाक स्तरीय स्टाफ के अभाव में गांव की खेल प्रतिभाओं को उड़ान नहीं मिल पा रही थी। अब न सिर्फ ब्लाक स्तरीय खेल अधिकारियों की नियुक्ति हुई है, बल्कि गांव-गांव खेल मैदान तैयार कर गांव की प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास शुरू हुआ है। जिले को यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से सात क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मिले हैं। इनमें से दो को लखनऊ से सीएम तथा पांच को कलेक्ट्रेट से मंत्री व विधायकों ने नियुक्त पत्र बांटे।

जिले में ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का मुख्य कार्य युवा कल्याण एवं प्रान्तीय एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से किया जाता है। यह विभाग अभी तक अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा था। जिले में एक मात्र अधिकारी और लिपिक ही थे। अब भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले को सात अधिकारी मिले है। कलेक्ट्रेट स्थित एनआइसी में खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, कारागार लोक सेवा प्रबंधन राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी, विधायक बिदकी करण सिंह पटेल, डीएम अपूर्वा दुबे, मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश ने संयुक्त रुप से पांच क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों (उदयभान, भास्कर सिंह, सतीश कुमार, देवासिका एवं किरन वर्मा) को नियुक्ति पत्र वितरित किये और सौरभ आर्या तथा आदित्य कुमार को मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में बुलाकर नियुक्ति पत्र दिए गए ।

नियुक्ति पत्र वितरण में मंत्रियों ने कहा कि खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए विकास दल विभाग की अहम भूमिका होती है जिसमे पीआरडी को समान दिवसों व विभिन्न पर्वो में नागरिकों की सुविधा के लिए तैनात किए जाते है। हर व्यक्ति की अपनी क्षमता है परंतु इन्हें मार्गदर्शन देना होगा। युवा मंगल दल महिला/पुरुष का गठन किया गया है। गांव गांव खेल को बढ़ावा देने की बात कही। इस मौके पर अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी