प्रधानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं, संगठन लड़ेगा लड़ाई

जागरण संवाददाता फतेहपुर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन मिश्र बुधवार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 06:18 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 06:18 PM (IST)
प्रधानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं, संगठन लड़ेगा लड़ाई
प्रधानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं, संगठन लड़ेगा लड़ाई

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन मिश्र बुधवार को जिले में रहे। नव मनोनीत जिला कमेटी के पदाधिकारियों और गांव-गांव से आए प्रधानों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत व अभिनंदन किया। प्रधानों को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा, किसी भी प्रधान का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में अगर किसी के खिलाफ राजनीतिक द्वेष के चलते मुकदमे दर्ज हुए हैं तो उसकी लड़ाई संगठन लड़ेगा। शहर के ज्वालागंज स्थिति एक पैलेस में पत्रकारों से रूबरू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि वह संगठन के पदाधिकारी है, संगठन में उन्हें भी काम का मौका दिया जाता है जो किसी पद पर नहीं हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर कोई प्रधान प्रतिनिधि भी है तो उसे भी संगठन में काम करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इससे पहले उन्होंने जिला अध्यक्ष नदीमउद्दीन पप्पू से जिला व ब्लाक कमेटियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। जिला अध्यक्ष ने बताया कि जिला कमेटी पूरी तरह से एक्टिव है और ब्लाकों में भी कमेटियां गठित हो गई है। स्वागत में सूर्य प्रकाश यादव, धर्मेंद्र सिंह, भोला शंकर द्विवेदी, अवधेश यादव, धीरेंद्र प्रताप सिंह, स्वामीशरण पाल, रघुवंश यादव, उदय सिंह सिंह मौर्य, नितिन शुक्ल, आदित्य राज आदि रहे।

chat bot
आपका साथी