शादी का झांसा देकर भतीजी का करता रहा शारीरिक शोषण

संवाद सूत्र थरियांव (फतेहपुर) थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते का चाचा युवती को शादी का

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 06:05 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 06:05 PM (IST)
शादी का झांसा देकर भतीजी का करता रहा शारीरिक शोषण
शादी का झांसा देकर भतीजी का करता रहा शारीरिक शोषण

संवाद सूत्र, थरियांव (फतेहपुर) : थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते का चाचा युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। अब उससे खेत व संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बनाया तो भतीजी ने शादी का प्रस्ताव रख दिया। इसे चाचा ने ठुकरा दिया, जिस पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।

थरियांव थाने के एक गांव निवासी युवती ने थाने में तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया है कि कई वर्ष पूर्व मां और पिता की मौत हो गई थी, तबसे वह अकेले घर पर रहकर खेतीबारी का काम भी देखती है। इस बीच उसका पारिवारिक चाचा शादी करने का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबध बना लिए। फिर उसका शारीरिक शोषण करता रहा और अब उसके खेत व संपत्ति पर नजर गड़ाए है। शादी का दबाव बनाने पर वह मुकर गया। थरियांव इंस्पेक्टर नंदलाल सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी