नए डीपीआरओ ने चार्ज संभाला, देखा काम-काज

जासं फतेहपुर गाजियाबाद से तबादले पर जिले आए जिला पंचायतराज अधिकारी अनिल त्रिपाठी ने शनिवार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 06:59 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 06:59 PM (IST)
नए डीपीआरओ ने चार्ज संभाला, देखा काम-काज
नए डीपीआरओ ने चार्ज संभाला, देखा काम-काज

जासं, फतेहपुर : गाजियाबाद से तबादले पर जिले आए जिला पंचायतराज अधिकारी अनिल त्रिपाठी ने शनिवार को पदभार संभाल लिया। डीएम और सीडीओ के समक्ष योगदान देने के बाद उन्होंने कार्यालय में चार्ज लिया और विभाग की पटलों में जाकर काम-काज देखा। जिले का पदभार ग्रहण करने से पहले वह गाजियाबाद, भदोही और प्रयागराज में भी डीपीआरओ के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। मूलरूप से जौनपुर जिले के रहने वाले अनिल तिवारी ने कर्मचारियों को सत्य निष्ठा का पाठ पढ़ाया और कर्म ही पूजा है का मंत्र भी दिया। उन्होंने विभाग की महत्ता बताई और कहा कि जब हमारा विभाग बेहतर काम करेगा तो जिले की एक अलग तस्वीर बनकर उभरेगी।

chat bot
आपका साथी