प्रधान और सचिव की मनमानी पर डीएम से मिले सदस्य

जागरण संवाददाता फतेहपुर असोथर विकास खंड की रामनगर कौहन ग्राम सभा में प्रधान-सचिव और स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 08:34 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 08:34 PM (IST)
प्रधान और सचिव की मनमानी पर डीएम से मिले सदस्य
प्रधान और सचिव की मनमानी पर डीएम से मिले सदस्य

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : असोथर विकास खंड की रामनगर कौहन ग्राम सभा में प्रधान-सचिव और सदस्यों के बीच विवाद शुरू हो गया है। बुधवार को ग्राम सभा के आधे से अधिक ग्राम पंचायत सदस्यों ने प्रधान और सचिव की मनमानी की शिकायत डीएम से की और जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की।

ग्राम सभा सदस्य देवमणि दुबे, गोमती दुबे, मोनुवा गौतम, शंभू गौतम, रामकिशोर व ओम प्रकाश ने आरोप लगाया कि ग्राम सभा के सचिव श्रीष त्रिपाठी खुद नहीं आते हैं, बल्कि सचिव का कार्य पंचायत मित्र हेमराज के जरिए पूरा करते हैं। हेमराज का गांव की राजनीति में पूरा दखल है। जिसके कारण उसने ग्राम सभा की समितियों में किसे क्या पद दिया गया बताया ही नहीं बस सादे कागजों में हस्ताक्षर करा लिए। गांव सभा में बिना किसी प्रस्ताव के पीली ईंट का खड़ंजा लगवाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी