विश्वामित्र याचना और ताड़का वध की लीला का हुआ मंचन

संवाद सूत्र किशुनपुर कस्बा स्थित राम देवालय में दूधिया रोशनी के बीच रविवार रात मर्यादा पुरु

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 05:33 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 05:33 PM (IST)
विश्वामित्र याचना और ताड़का वध की लीला का हुआ मंचन
विश्वामित्र याचना और ताड़का वध की लीला का हुआ मंचन

संवाद सूत्र, किशुनपुर : कस्बा स्थित राम देवालय में दूधिया रोशनी के बीच रविवार रात मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन से जुड़ी लीलाओं का मंचन हुआ। 238 वर्ष पुरानी रामललीला में गुरु विश्वमित्र के साथ गए राजकुमार राम ने ताड़का राक्षसी का वध किय तो जयकारे लगने लगे।

लीला मंचन के दौरान गुरू विश्वामित्र महाराज दशरथ से उनके पुत्र राम और लक्ष्मण को उनके साथ आश्रम भेजने की याचना करते हैं। विश्वामित्र ने महाराज को बताया कि ताड़का तथा अन्य कई राक्षस यज्ञ में विघ्न डालते हैं। विश्वामित्र का अभिनय कर रहे रवीन्द्र मिश्र के किरदार ने दर्शकों की तालियां बटोरी। ताड़का का किरदार निभाने वाले भीमा खान ने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कमेटी के राजा अग्रवाल ने बताया आगामी मंगलवार से सभी लीलाओं का मंचन रामलीला मैदान में होगा। अध्यक्ष उत्तम सिंह, रज्जन शुक्ल, सुजीत अग्रवाल समेत कार्यकर्ता व स्थानीय थाने का पुलिस फोर्स सुरक्षा में मौजूद रहा।

chat bot
आपका साथी