जल की बर्बादी रोकने निकली जलप्रहरियों की टोली
जागरण संवाददाता फतेहपुर विश्व पृथ्वी दिवस पर जल की बर्बादी को रोकने के लिए जल प्रहरियों
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : विश्व पृथ्वी दिवस पर जल की बर्बादी को रोकने के लिए जल प्रहरियों की टोली घूमी। साथ चल रहे आचार्य अचल त्रिपाठी ने 'पृथिव्यां त्रीणि रत्नानि जलमन्नम सुभाषितम' अर्थात पृथ्वी के तीन रत्नों में जल प्रथम रत्न है जिसके बिना जीवन की परिकल्पना असंभव है इसी बात को लोगों श्लोक सुनाकर समझाया तो यूथ आइकान डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सहित टोली ने पत्रक बांटकर जल बचाने क अपील की। लोगों के पास पहुंच कर दरवाजे को धोने के लिए खनिज संपदा जल के बजाए झाड़ू लगाने को प्रेरित किया।
शहर के चौक बाजार, पीलू तले,लालाबाजार सहित इलाकों में इस खास दिवस पर पानी बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। लोगों से बातचीत करते हुए जल की महिमा और उपयोगिता गिनाई गई। जाने-अनजाने में की जा रही पानी की बर्बादी अब न करने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर दिलीप श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, आचार्य रामनारायण, गुरमीत सिंह आदि प्रमुख रहे।