हमलावरों की गिरफ्तारी की महासभा ने उठाई आवाज

जासं फतेहपुर अखिल भारत हिदू महासभा के कैंप कार्यालय आइटीआइ रोड पर शुक्रवार को जिला

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:13 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:13 PM (IST)
हमलावरों की गिरफ्तारी की महासभा ने उठाई आवाज
हमलावरों की गिरफ्तारी की महासभा ने उठाई आवाज

जासं, फतेहपुर : अखिल भारत हिदू महासभा के कैंप कार्यालय आइटीआइ रोड पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संगठन के काशी प्रांत के प्रभारी मनोज शुक्ला पर बीते दिन हुए जानलेवा हमले की निदा की गई। संगठन ने एक स्वर में निर्णय लिया कि आरोपितों की प्रशासन गिरफ्तारी करे। जिलाध्यक्ष ने कहाकि हमलावरों ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया है। जिला प्रवक्ता राम आसरे आर्य ने कहाकि संगठन की मांग है कि आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी करे अन्यथा सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर प्रमोद पाण्डेय, अरुण कुमार मिश्रा,बब्बू मिश्रा, प्रदीप तिवारी, अशोक मिश्रा, अतुल दीक्षित, करन सिंह पटेल, भोला सिंह, चंद्रिका प्रसाद शुक्ला आदि रहे।

chat bot
आपका साथी