प्रापर्टी विवाद में तो नहीं की गई कारखाना संचालक की हत्या

जागरण संवाददाता फतेहपुर सदर कोतवाली के बकंधा गांव में कारखाना संचालक की हत्या में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 05:20 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 05:20 PM (IST)
प्रापर्टी विवाद में तो नहीं की गई कारखाना संचालक की हत्या
प्रापर्टी विवाद में तो नहीं की गई कारखाना संचालक की हत्या

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : सदर कोतवाली के बकंधा गांव में कारखाना संचालक की हत्या में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस को दिवंगत के कुछ नजदीकियों पर संदेह है जिसके आधार पर पुलिस मिलने जुलने वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

बकंधा निवासी आटा-चक्की कारखाना संचालक सुघर सिंह यादव का शव गुरुवार को किशुन के खेत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने और सिर में चोट होने की पुष्टि की गई थी। दिवंगत कारखाना संचालक के बेटे देवेंद्र सिंह यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या की एफआइआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

जेल चौकी प्रभारी अरविद मौर्य ने दिवंगत के मिलने जुलने वालों को हिरासत में लेकर सुराग हासिल करने में जुट गए हैं। शहर कोतवाल सत्येंद्र सिंह का कहना था कि हत्याकांड प्रापर्टी विवाद में भी हो सकता है। इसमें कुछ करीबियों का हाथ होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। शीघ्र ही राजफाश किया जाएगा।

12 बीघे खेत के काश्तकार थे सुघर सिंह

दिवंगत के भाई रामबहादुर सिंह यादव की मानें तो सुघर सिंह 12 बीघा खेत के काश्तकार थे और आटा चक्की कारखाना संचालक भी थे। इनके तीनों बेटे ड्राइविग करते हैं। हालांकि भाई ने किसी से कोई रंजिश होने से इन्कार किया है। खास बात ये है कि इन्हीं के पारिवारिक भाई संतोष की पत्नी इस बार प्रधान भी चुनी गई हैं।

chat bot
आपका साथी