अधिशासी अधिकारी ने सफाई के जिम्मेदारों को किया तलब

जागरण संवाददाता फतेहपुर शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में बरती जा रही शिथि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 06:59 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 06:59 PM (IST)
अधिशासी अधिकारी ने सफाई के जिम्मेदारों को किया तलब
अधिशासी अधिकारी ने सफाई के जिम्मेदारों को किया तलब

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में बरती जा रही शिथिलता पर पालिका प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए अधिशासी अधिकारी ने योजना के जिम्मेदारों को तलब किया। शिथिलता को लेकर नाराजगी व्यक्त की। कहाकि समृद्ध योजना के तहत शहर में कूड़ा उठान को अंजाम दिया जाए। गलियों और मुहल्लों की सघन निरीक्षण करवाया जाएगा।

नगर पालिका की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना चलाई जा रही है। सशुल्क योजना इन दिनों औंधे मुंह गिरी हुई है। जिम्मेदार भी समस्या को संज्ञान में नहीं ले रहे हैं। इसके चलते मुहल्लों में कुड़ा उठान ठप सी हो गयी है। मामला उजागर होने के बाद अधिशासी अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है। कहाकि हरहाल में शहर को साफ सुथरा रखना है। अधिशासी अधिकारी मीरा सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है कि वह जिम्मेदारी से दायित्व निर्वहन करें। पूरे शहर में गाड़ियां दौड़ाएं और कूड़ा कलेक्शन करें। अन्यथा की स्थिति में विभागीय कार्रवाई से पीछे नहीं हटा जाएगा।

chat bot
आपका साथी