मोबाइल टावर लगाने पहुंचे कर्मचारियों को भगाया

संवाद सहयोगी बिदकी कोतवाली के कोरवां गांव में जियो कंपनी का फोरजी टावर लगाने का ग्राम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 08:38 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 08:38 PM (IST)
मोबाइल टावर लगाने पहुंचे कर्मचारियों को भगाया
मोबाइल टावर लगाने पहुंचे कर्मचारियों को भगाया

संवाद सहयोगी, बिदकी : कोतवाली के कोरवां गांव में जियो कंपनी का फोरजी टावर लगाने का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों के मध्य अफवाह है कि टावर लगजाने से लोग बीमार हो जाएंगे। कंपनी के कर्मचारियों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

निजी क्षेत्र की दूर संचार कंपनी जियो ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्किंग सुधारने के लिए टावर लगा रही है। टावर लगने के बाद मोबाइल फोन में इंटरनेट स्पीड बढ़ जाएगी। इससे छात्रों को ऑन लाइन पढ़ाई में नेटवर्क की समस्या नहीं होगी। गुरुवार को कंपनी के कर्मचारी कोरवां गांव टावर लगाने पहुंचे। मौके पर एकत्र ग्रामीणों ने टावर लगाने का विरोध कर दिया। इस कर्मचारियों को मौके से हटना पड़ा। जोनिहां चौकी इंचार्ज राम नरेश यादव ने बताया कि टावर लगाने का अफवाहों के चलते कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। शिकायत आई है। ग्रामीणों को समझा कर मामले को हल करा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी