श्रीराम कथा में समझाया मानव और ईश्वर का अंतर

संस खागा नगर के जीटी रोड स्थित एक मैरिज हाल में चल रही संगीतमय श्रीराम कथा के दूसरे ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 08:51 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 08:51 PM (IST)
श्रीराम कथा में समझाया मानव और ईश्वर का अंतर
श्रीराम कथा में समझाया मानव और ईश्वर का अंतर

संस, खागा : नगर के जीटी रोड स्थित एक मैरिज हाल में चल रही संगीतमय श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथावाचक ने मानव और भगवान के बीच अंतर को विस्तार से समझाया। आचार्य ने कहा कि अहंकार, मनुष्य के जीवन को नर्क बना देता है।

गुरुवार अपराह्न श्रीराम कथा में आचार्य सुशील महाराज-वृंदावन धाम ने बताया कि प्रभु की कथा मनुष्य के जीवन को सुलभ बनाती है। जन्म-जन्मांतर के पुण्य कार्य उदय होने पर ही महान संतों के श्रीमुख से प्रभु की महिमा सुनने का सौभाग्य प्राप्त होता है। भक्ति में लीन होकर ईश्वर के नाम का गुणगान व प्रार्थना करने से ही जीवन को सफल बनाया जा सकता है। आचार्य ने मानव तथा ईश्वर के बीच का अंतर समझाया। कहा कि मानव प्रकृति के वश में रहता है, जबकि प्रकृति ईश्वर के वश में है।

chat bot
आपका साथी