पंखे में उतरे करंट की चपेट से वृद्धा की मौत

संवाद सूत्र असोथर टीकर गांव में फर्राटा वाले पंखा में उतरे करंट की चपेट में आकर वृ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:57 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 08:13 PM (IST)
पंखे में उतरे करंट की चपेट से वृद्धा की मौत
पंखे में उतरे करंट की चपेट से वृद्धा की मौत

संवाद सूत्र, असोथर : टीकर गांव में फर्राटा वाले पंखा में उतरे करंट की चपेट में आकर वृद्धा गश खाकर गिर गई। आनन फानन स्वजन उन्हें सदर अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

असोथर थाने के टीकर निवासिनी 65 वर्षीय मालती देवी पत्नी स्व. शिवगोविद सिंह सिगरौल शनिवार देर शाम बरामदे में रखे फर्राटा वाले पंखा को खिसकाकर अपनी तरफ कर रही थी कि पंखा छूते ही वह करंट की चपेट में आ गई। उनकी सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना से दिवंगत के बेटे सुमेर सिंह, गोकुल सिंह, बेटी शंकुतला देवी, गुड़िया देवी रो-रोकर बेहाल रही। बड़े बेटे सुमेर सिंह ने बताया कि पिता की मौत के बाद अब मां की मौत से वह सभी अनाथ हो गए। एसओ रणजीत बहादुर सिंह ने कहा कि पंखे में करंट उतर आने से वृद्धा की मौत हुई है फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी