तीन लाख में था सौदा, डेढ़ लाख लेकर दे दिया था नियुक्ति पत्र

जागरण संवाददाता फतेहपुर राज्य भंडारण निगम में श्रमिकों को नौकरी देने के नाम पर सीताप

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Feb 2021 06:42 PM (IST) Updated:Mon, 15 Feb 2021 06:42 PM (IST)
तीन लाख में था सौदा, डेढ़ लाख लेकर दे दिया था नियुक्ति पत्र
तीन लाख में था सौदा, डेढ़ लाख लेकर दे दिया था नियुक्ति पत्र

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : राज्य भंडारण निगम में श्रमिकों को नौकरी देने के नाम पर सीतापुर जिले जालसाजों का रैकेट प्रदेश के दस जिलों में फैला हुआ है। रैकेट ने करोड़ों रुपये हड़पने का खेल खेला, जिसमें एक श्रमिक से नियमित करने के नाम पर तीन लाख का सौदा किया। इसमें आधा यानी डेढ़ लाख लेकर नियुक्ति पत्र दे दिया। इस तरह से 477 श्रमिकों से रैकेट 14 करोड़ वसूलने का तानाबाना बनाए हुए थे।

जिले के राज्य भंडारण निगम में 9 फरवरी 2021 को मेरठ, आगरा, मैनपुरी, गोरखपुर, उन्नाव, लखनऊ, सीतापुर, बहराइच, गोंडा जिले से 410 श्रमिक व जहानाबाद भंडारण निगम में 67 श्रमिक फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर आए थे। खास बात ये है कि जालसाजों ने 477 श्रमिकों की सूची ऑल इंडिया हाउसिग कारपोरेशन इंप्लाइज यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसके पांडेय के फर्जी हस्ताक्षर से भेजी थी। वरिष्ठ भंडारण अधीक्षक संदीप सिंह गौतम ने बताया कि 9 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों से श्रमिक नियमितीकरण का फर्जी पत्र लेकर ज्वाइनिग करने आए तो उन्होंने प्रयागराज हेड कार्यालय को मामले की सूचना देकर श्रमिकों को वापस कर दिया था। पत्र में सहकारिता अनुभाग -1 के अनुसचिव व यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फर्जी हस्ताक्षर व मोहर लगी थी। कहा कि श्रमिकों से पूछा गया तो बताया कि डेढ़ लाख लेने के बाद यह नियुक्ति पत्र दिया है, ज्वाइनिग के बाद डेढ़ लाख देने की बात थी।

विभागीय कर्मियों की हो सकती मिलीभगत

नियमितीकरण के फर्जीवाड़ा में किसी विभागीय जानकार के होने की आशंका है। जारी किए पत्र की भाषा से यह पता चलता है कि इस रैकेट में कोई जानकार शामिल है। इस बात की भी चर्चा रही कि रैकेट में वेयर हाउसिग इंप्लाइज यूनियन ईश्वरी दयाल कांप्लेक्स लखनऊ के सदस्य हैं। हालांकि क्षेत्रीय प्रबंधक ने इस बाबत अनभिज्ञता जताई।

श्रमिकों की भर्ती की कोई नियमावली न होने के बावजूद कुछ लोगों ने फर्जी लेटर पैड प्रिट करवा श्रमिकों को गुमराह करने का काम कर लाखों रुपये हड़पे हैं। इसमें फतेहपुर जिले के भंडारण निगम के श्रमिकों से रुपये हड़पने की बात सामने नहीं आई है।

- बृजेश कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक भंडारण निगम।

chat bot
आपका साथी