मजदूर की बेटी का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला

संवाद सूत्र हथगाम (फतेहपुर) कस्बा स्थित एक ईंट भट्ठा मजदूर की 17 वर्षीय बेटी का शव गुरुवार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 08:13 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 08:13 PM (IST)
मजदूर की बेटी का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला
मजदूर की बेटी का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला

संवाद सूत्र, हथगाम (फतेहपुर): कस्बा स्थित एक ईंट भट्ठा मजदूर की 17 वर्षीय बेटी का शव गुरुवार सुबह जंगल में जामुन के पेड़ से लटकता मिला। पुलिस खुदकुशी मानकर घटना की जांच कर रही है।

भैरमपुर गांव निवासी बंसी पासवान की पुत्री पूनम और अन्य स्वजन के साथ एक ईंट भट्ठे में पथाई करते हैं। गुरुवार को पूनम जंगल चली गई। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी। इसी दौरान एक राहगीर ने सूचना दी कि ईंट भट्ठा से एक किमी दूर पनहा गांव के पास जामुन के पेड़ से एक लड़की का शव लटक रहा है। जानकारी पर स्वजन, मजदूरों के साथ पहुंचे तो सन्न रह गए। यूपी 112 को घटना की सूचना दी गई। दिवंगत किशोरी के पास एक मोबाइल फोन पुलिस कर्मियों ने बरामद किया है। पिता का कहना था कि पता नहीं बेटी ने क्यों जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक आदित्य सिंह का कहना था कि किशोरी ने बीती रात किसी से आधा घंटे बातचीत किया है, वह रिश्तेदार है या फिर कोई अन्य, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी