सदर पालिका चेयरमैन की हालत बिगड़ी, कानपुर में भर्ती

जासं फतेहपुर दो दिन से चल रहे विवाद के चलते 70 वर्षीय सदर पालिका चेयरमैन नजाकत खातून की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 07:59 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 07:59 PM (IST)
सदर पालिका चेयरमैन की हालत बिगड़ी, कानपुर में भर्ती
सदर पालिका चेयरमैन की हालत बिगड़ी, कानपुर में भर्ती

जासं, फतेहपुर : दो दिन से चल रहे विवाद के चलते 70 वर्षीय सदर पालिका चेयरमैन नजाकत खातून की हालत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई। मधुमेह, रक्तचाप सहित तमाम बीमारियों के बीच दो दिनों से मचे बवाल को वह सह नहीं सकीं। शाम पहर हालत बिगड़ने पर उन्हें स्थानीय डाक्टर को दिखाया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें आनन फानन में इलाज के लिए कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चेयरमैन के स्वजन का आरोप था कि बीते दिन आवास पर लोहे के दरवाजों को पुलिस के द्वारा तोड़ने का प्रयास किया गया। इसके बाद कई चक्र में पुलिस आई। घर के आसपास पुलिस द्वारा छावनी बनाए जाने से उनकी हालत बिगड़ गई। वहीं चेयरमैन की हालत बिगड़ने और कानपुर ले जाने की सूचना पर भीड़ जुटी रही। लोगों में इस बात का गुस्सा रहा कि पुलिस ज्यादती कर रही है। मारपीट की घटना को बेवजह इस तरह से तूल देकर वृद्ध महिला को परेशानी में डाला गया है।

chat bot
आपका साथी