केंद्र और प्रदेश सरकार ने सदैव किया है राष्ट्रहित में काम

जागरण संवाददाता फतेहपुर भाजपा कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 09:15 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 09:15 PM (IST)
केंद्र और प्रदेश सरकार ने सदैव किया है राष्ट्रहित में काम
केंद्र और प्रदेश सरकार ने सदैव किया है राष्ट्रहित में काम

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : भाजपा कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री संत बिलास शिवहरे सहित पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की शुरुआत की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा और संचालन जिला उपाध्यक्ष डा. ज्ञानेंद्र सचान ने किया।

क्षेत्रीय महामंत्री ने कहा, पिछली सरकारों ने केवल अपना भला करने का काम किया है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने संपत्ति के साथ अत्याचार, सत्ता का दुरुपयोग, आय से अधिक संपत्ति बनाने का काम किया। जबकि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार ने राष्ट्र हित में काम करने का काम किया है। जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी जीत हासिल की है। आने वाले 2022 में विधानसभा चुनाव फतह करने की बारी है। 23, 24, 25 जुलाई को वैक्सीनेशन कैंप, 26 जुलाई से 31 जुलाई के बीच में सभी ब्लाकों में ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य का सम्मान समारोह आयोजित होंगे। अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में मंडल कार्यसमिति की बैठकें, गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना कार्यक्रम होगा। दूसरे सत्र में जिला प्रभारी प्रकाश शर्मा ने कहा की पूरी निष्ठा के साथ कार्यकर्ता लग कर के ग्राम प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख जिताने का काम किए हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, विधायक करण सिंह पटेल, कृष्णा पासवान, पूर्वमंत्री राधेश्याम गुप्ता, पूर्व मंत्री राजेंद्र पटेल, पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक, चेयरमैन राजकुमारी लोधी, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश बाजपेई, मनोज शुक्ला, रमाकांत त्रिपाठी, कोआपरेटिव की चेयरमैन शशि शुक्ला, ब्लाक प्रमुखों में अमित तिवारी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी