ब्यूटी पार्लर आई महिला के पर्स से टप्पेबाज ने पार किए जेवर

संवाद सहयोगी बिदकी (फतेहपुर) नगर के फाटक बाजार स्थित ब्यूटी पार्लर आई महिला के पर्स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 May 2021 05:27 PM (IST) Updated:Sun, 23 May 2021 05:27 PM (IST)
ब्यूटी पार्लर आई महिला के पर्स से टप्पेबाज ने पार किए जेवर
ब्यूटी पार्लर आई महिला के पर्स से टप्पेबाज ने पार किए जेवर

संवाद सहयोगी, बिदकी (फतेहपुर) : नगर के फाटक बाजार स्थित ब्यूटी पार्लर आई महिला के पर्स से टप्पेबाज जेवर पार कर दिए। पीड़िता ने संदेह होने पर ब्यूटी पार्लर की एक महिला कर्मचारी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने संचालिका व कर्मी को पूछताछ के लिए बुलाया है।

कानपुर नगर के गोविद नगर निवासी महेश बाजपेयी की पत्नी अनुपम देवी का कल्यानपुर थाने के सौंह गांव में मायका है। कई दिन पहले वह मायके आई थी। रविवार को पति के साथ किसी काम से बाजार गईं थीं। यहां फाटक बाजार स्थित एख ब्यूटी पार्लर गई। महिला ने बताया कि पर्स में सोने का हार व बेंदी थी। ब्यूटी पार्लर में महिला पर्स रख कर संचालिका से बात करने लगी। इसके बाद पति के साथ वापस पर्स लेकर घर चली गई। घर में जाकर देखा तो पर्स से सोने के जेवरात गायब थे। यह देखकर महिला फिर पति के साथ वापस ब्यूटी पार्लर पहुंची। यहां पार्लर संचालिका से महिला की बहस हो गई। चौकी प्रभारी सुशीला त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ के लिए संचालिका व कर्मी को बुलाया गया है।

chat bot
आपका साथी