करंट से टेंट मजदूर झुलसा, हालत नाजुक

समस्याओं का समाधान हो इसके लिए मंगलवार को खागा बिदकी और सदर तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 360 शिकायतों के पंजीकरण पर 2

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 12:19 AM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 06:09 AM (IST)
करंट से टेंट मजदूर झुलसा, हालत नाजुक
करंट से टेंट मजदूर झुलसा, हालत नाजुक

संवाद सूत्र, हथगाम : थाना क्षेत्र के आंबी गांव में टेंट का सामान ट्रैक्टर ट्राली में लादते समय ऊपर से गुजरी एचटी लाइन से चिपककर मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। पीड़ित को स्वजन एलएलआर कानपुर लेकर गए हैं। रगेहरा गांव का रहने वालादिलीप कुमार लोधी टेंट लगाने का काम करता है। वह आंबी गांव निवासी नन्हा यादव के यहां बेटी की शादी में टेंट लगाने गया था। मंगलवार को विदाई के बाद टेंट का सामान समेट रहा था। ट्रैक्टर ट्रॉली में लोहे के पाइप लादते समय उक्त मजदूर ऊपर से गुजरी हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। आस-पास मौजूद लोगों ने आपूर्ति बंद कराते हुए झुलसे युवक को बाहर निकाला। उसे निजी साधन से सीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल बाद में वहां से एलएलआर कानपुर रेफर कर दिया गया। स्वजन मजदूर को अस्पताल लेकर गए हैं।

chat bot
आपका साथी