दस माह बाद 65 महिला बंदियों की स्वजन से आज होगी मिलाई

जागरण संवाददाता फतेहपुर जिला कारागार में विभिन्न आरोपों में निरुद्ध 65 महिला बंदियों के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 05:55 PM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 05:55 PM (IST)
दस माह बाद 65 महिला बंदियों की स्वजन से आज होगी मिलाई
दस माह बाद 65 महिला बंदियों की स्वजन से आज होगी मिलाई

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : जिला कारागार में विभिन्न आरोपों में निरुद्ध 65 महिला बंदियों के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस करीब दस माह बाद खुशखबरी लेकर आया है। राज्य महिला आयोग लखनऊ की उपाध्यक्षा सुषमा सिंह के जारी पत्र के निर्देश पर जेल प्रशासन सोमवार को सुबह नौ बजे से शाम तक मुलाकात का समय निर्धारित किया है।

24 मार्च 2020 को कोरोना संक्रमण में लॉकडाउन की वजह से शासन ने मिलाई पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी थी। तबसे जेल प्रशासन पीसीओ से सप्ताह में दो बार बंदियों की बात उनके स्वजन से करा रहा था। अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिर्फ महिला बंदियों के लिए मिलाई कराने की तैयारी की जा रही है। निश्शुल्क पर्ची कटवाने के बाद स्वजन मिलाई कर सकेंगे। जेलर डॉ. आलोक शुक्ल ने कहा कि जो स्वजन खानपान का सामान लाना चाहे तो वह पहले की तरह सामान ला सकते हैं।

जेल अधीक्षक मो. अकरम खान ने बताया कि राज्य महिला आयोग के निर्देश पर सिर्फ महिला बंदियों की मुलाकात कराई जाएगी। जेल में 52 व अस्थायी जेल में रखी गई 13 महिला बंदियों समेत कुल 65 महिला बंदी स्वजन से मिल सकेंगे।

29 महिलाओं का टीकाकरण भी होगा

जेल में निरुद्ध 45 से 60 वर्ष उम्र के बीच की 29 महिला बंदियों का वैक्सीन का टीकाकरण भी होगा। जेल प्रशासन ने इसके लिए सीएमओ से पत्राचार कर दिया है। जेल अधीक्षक ने बताया कि शासन के निर्देश पर टीकाकरण का कार्यक्रम भी रखा गया है।

chat bot
आपका साथी