बड़ौरी टोल प्लाजा पर अस्थाई पुलिस चौकी खुली

संवाद सूत्र चौडगरा कल्यानपुर थाने के बड़ौरी टोल प्लाजा पर सोमवार को एसपी राजेश कुमार ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 08:55 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 08:55 PM (IST)
बड़ौरी टोल प्लाजा पर अस्थाई पुलिस चौकी खुली
बड़ौरी टोल प्लाजा पर अस्थाई पुलिस चौकी खुली

संवाद सूत्र, चौडगरा : कल्यानपुर थाने के बड़ौरी टोल प्लाजा पर सोमवार को एसपी राजेश कुमार सिंह ने अस्थाई पुलिस चौकी का लोकार्पण किया। कप्तान ने कहाकि टोल प्लाजा में आए दिन कोई न कोई घटना हो जा रही है। चौकी खुलने से यहां घटनाओं पर रोक लगेगी। आने-जाने वाले वाहन चालकों व टोल कर्मियों की समस्या का तत्काल समाधान होगा। पुलिस चौकी में एक चौकी प्रभारी व सात सिपाही 24 घंटे मौजूद रहेंगे। इस मौके पर एसपी राजेश कुमार, सीओ योगेंद्र सिंह मलिक, पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह गौतम, मलवां ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमनजीत सिंह, उपेंद्र सिंह गौतम, गुनीर प्रधान विनोद कुमार विश्वकर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी