मंदिर-मठ गुलजार, गुरुओं की पूजा आज

जागरण संवाददाता फतेहपुर गुरु का स्थान ईश्वर से बड़ा होता है क्योंकि ईश्वर तक पहुंचाने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 09:15 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 09:15 PM (IST)
मंदिर-मठ गुलजार, गुरुओं की पूजा आज
मंदिर-मठ गुलजार, गुरुओं की पूजा आज

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : गुरु का स्थान ईश्वर से बड़ा होता है क्योंकि ईश्वर तक पहुंचाने का रास्ता गुरु से ही मिलता है। आषाढ़ पूर्णिमा को हर कोई अपने आध्यात्मिक गुरुओं की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेते हैं। शनिवार को गुरुपूर्णिमा पर्व को लेकर मंदिर व मठों में एक दिन पहले ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। शहर के राधावाटिका व रूरेश्वर चुरियानी में स्वामी ब्रह्मलीन संत स्वामी मूलानंद की पूजा अर्चना के लिए कई जिलों से भक्त आते है। रूरेश्वर चुरियानी में संतश्री के समाधिस्थल के समीप भगवान शंकर की स्वंयभू मूर्ति है। गुरुपूर्णिमा के मौके पर ग्राम चुरियानी, सामियाना व फुलवामऊ के भक्त एकत्रित होकर भगवान शंकर का भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लेंगे। मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है इसे भव्य बनाने में सभी का सहयोग लिया जा रहा है। राधावाटिका में कोरोना प्रोटोकाल के मानक पर केवल पूजा-अर्चना का कार्यक्रम होगा। आम के दाम आसमान चूमें

गुरुपूर्णिमा पर्व पर आम का खास महत्व होता है। घरों में दाल भरी रोटी जिसे बेढ़ईं कहते है के साथ आम भोग घर-घर लगाया जाता है। इस बार बाजार में आम के दाम आसमान चूमने से लोग हाथ सिकोड़ कर खरीदारी कर रहे है। बाजार में आम की कीमत 60 से 90 रुपये प्रति किलो तक बिका।

chat bot
आपका साथी