घर से गायब किशोर, बाग में खून से लथपथ मिला

संवाद सूत्र हसवा (फतेहपुर) मां से घूमने की बात कहकर निकले किशोर का दूसरा दिन लथपथ ब

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 06:25 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 06:25 PM (IST)
घर से गायब किशोर, बाग में खून से लथपथ मिला
घर से गायब किशोर, बाग में खून से लथपथ मिला

संवाद सूत्र, हसवा (फतेहपुर) : मां से घूमने की बात कहकर निकले किशोर का दूसरा दिन लथपथ बाग में मिला। महुआ बीनने गईं किशोरियों ने ग्रामीणों को सूचना दी। पुलिस ने किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है।

कस्बा निवासी नागेंद्र सिंह की हत्या पांच वर्ष पहले कर दी गई थी। पत्नी विमलेश देवी पुत्रों के साथ मजदूरी करके गुजर बसर करती है। बड़ा बेटा बेंगलूरू में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है जबकि दूसरे नंबर सुमित और छोटा अमित कस्बे के चंद्रदास इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। मंगलवार को छोटा बेटा परिवार के साथ घर पर था। शाम चार बजे ब्लाक में हो रहे नामांकन को देखने के लिए कह कर निकला था। देररात तक वह नहीं लौटा तो स्वजन ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। ब्लाक के पास रानी तालाब के पीछे बाग है। बुधवार की सुबह पहर महुआ बीनने के लिए गांव की कुछ किशोरियां पहुंची तो वह घायल अवस्था में कराहते हुए मिला। मां और भाई ने पुलिस को सूचना दी। मां का आरोप है कि बेटे की हत्या करने की नीयत से उसे मरा समझ कर फेंक दिया गया है। थानाध्यक्ष नंद लाल सिंह ने बताया कि किशोर घायल अवस्था में मिला है। शरीर पर चोट के निशान हैं और मां की तरफ से हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

chat bot
आपका साथी