दोस्तों संग यमुना में नहा रहा किशोर डूबा, तलाश जारी

संवाद सूत्र असोथर (फतेहपुर) थाना क्षेत्र के सरकंडी खास स्थित यमुना नदी में दोस्त और पारिवारिक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 06:12 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 06:12 PM (IST)
दोस्तों संग यमुना में नहा रहा किशोर डूबा, तलाश जारी
दोस्तों संग यमुना में नहा रहा किशोर डूबा, तलाश जारी

संवाद सूत्र, असोथर (फतेहपुर) : थाना क्षेत्र के सरकंडी खास स्थित यमुना नदी में दोस्त और पारिवारिक भाइयों के साथ नहाने गया किशोर गहरे पानी में डूब गया। शोर सुनकर नाविक और गोताखोर पहुंचे। उन्होंने नदी में जाल डालकर किशोर को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक किशोर नहीं मिला।

असोथर थाने के सरांय खालिस गांव निवासी रंजीत प्रजापति पूना में प्राइवेट नौकरी करते हैं और अभी एक माह पूर्व ही वह वहां से घर आए हैं। इनके रिश्तेदार मोतीलाल प्रजापति निवासी बदलेवा का डेरा असोथर के बेटी की शनिवार शाम बारात आनी है जिस पर रंजीत ने अपने इकलौते 14 वर्षीय बेटे मनीष उर्फ भोंदू को वहां भेज दिया। मनीष अपने दोस्त सचिन, बुलेटर, अनुज व पारिवारिक भाई मिथलेश के साथ सरकंडी खास यमुना नदी में नहाने चले गए। मनीष उर्फ भोंदू नहाते समय गहरे बहाव में जाकर डूबने लगा। जिस पर इसके दोस्तों ने शोर मचाने शुरू कर दिया। इससे नाविक बच्चे को ढूंढने लगे और किशोर के दोस्त घर जाकर स्वजन को बताया। एसओ नागेंद्र नागर ने कहा कि गोताखोरों की टीम लगा दी गई है जो नदी में जाल डालकर किशोर को ढूंढ रही है, लेकिन शाम तक कुछ पता नहीं चला।

chat bot
आपका साथी