सूर्य कुमार, प्रमोद और अन्नू श्रीवास्तव को मिला दायित्व

जागरण संवाददाता फतेहपुर पुलिस महकमे के वरिष्ठ अफसर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी और क्ष

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 08:03 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 08:03 PM (IST)
सूर्य कुमार, प्रमोद और अन्नू श्रीवास्तव को मिला दायित्व
सूर्य कुमार, प्रमोद और अन्नू श्रीवास्तव को मिला दायित्व

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : पुलिस महकमे के वरिष्ठ अफसर, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी और क्षेत्रीय मंत्री को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नया दायित्व दिया है। सूची जारी होते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। लोगों ने अपने प्रिय नेता को बधाई दी।

एडीजी डा. सूर्य कुमार शुक्ला को सुशासन तथा केंद्र-राज्य शासकीय समन्वय विभाग का प्रदेश संयोजक, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी को राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान का प्रदेश संयोजक तथा कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय मंत्री अन्नू श्रीवास्तव को प्रदेश का सह संयोजक नियुक्त किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष के आवास पहुंच भाजपा नेता राजा सिंह कछवाह ने सभी समर्थकों के संग उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर पंकज मिश्रा, मो. हबीब जुगेश सिंह आदि ने बधाई दी। तीन महिला नेता को क्षेत्रीय टीम में जगह

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गायत्री सिंह को क्षेत्रीय मंत्री, जयंती वर्मा को क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा कोषाध्यक्ष पद पर मोना शुक्ला की नियुक्ति की गई है। शुभचितकों ने प्रदेश नेतृत्व की सराहना की है।

chat bot
आपका साथी