सर्वर की खराबी से अढ़ौली केंद्र में गन्ना तौल ठप

संवाद सूत्र धाता हैदरगढ़ चीनी मिल द्वारा संचालित गन्ना खरीद केंद्रों में किसान पहुंचने लगे हैं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 11:09 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 11:09 PM (IST)
सर्वर की खराबी से अढ़ौली केंद्र में गन्ना तौल ठप
सर्वर की खराबी से अढ़ौली केंद्र में गन्ना तौल ठप

संवाद सूत्र, धाता: हैदरगढ़ चीनी मिल द्वारा संचालित गन्ना खरीद केंद्रों में किसान पहुंचने लगे हैं। धाता-सी के नाम पर अढ़ौली गांव में संचालित क्रय केंद्र पर बीते तीन दिनों से तौल बंद होने से किसान परेशान हैं। कई किसानों ने दूसरे सेंटर पर ले जाकर अपना गन्ना तौल कराया। शेष किसान खराबी ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। धाता व विजयीपुर ब्लाक क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पांच क्रय केंद्र संचालित हैं। धाता-ए, धाता-बी, धाता-सी, ऐमापुर तथा किशुनपुर गन्ना क्रय केंद्रों में बीते 24 नवंबर से गन्ना की खरीद शुरू हो गई। चीनी मिल द्वारा खोले गए केंद्रों पर किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिलया जा रहा है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में किसान गुड़ भट्टियों में जाकर गन्ना बिक्री कर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो क्षेत्र में मेरठ व मुजफ्फरनगर से आए हुए कारोबारी किसानों को झांसा देकर सस्ते दाम पर उनका गन्ना तौल कराते हैं। क्षेत्रीय केन मैनेजर आरजी वर्मा का कहना था धाता-सी जो कि अढ़ौली गांव में संचालित है, कांटे में सर्वर की समस्या आ रही थी। मशीन को ठीक कराने के लिए लखनऊ भेजा गया है। खामी ठीक होने के बाद वहां भी खरीद शुरू हो जाएगी। जिन किसानों को जल्दी थी, उन्हें नजदीक संचालित दूसरे कांटों पर भेजकर तौल कराई गई है। केन मैनेजर ने बताया कि पहले अर्ली, उसके बाद सामान्य तथा सबसे आखिर में रिजेक्टेट गन्ना तौल कराया जाएगा। ---------- थोड़ा इंतजार करें, न करें नुकसान केन मैनेजर ने आह्वान किया कि किसान जल्दबाजी न करें। अर्ली के बाद सामान्य प्रजाति गन्ना की तौल कराई जाएगी। बिचौलियों के बहकावे में आकर किसान अपना नुकसान कर रहे हैं। गुड़ भट्ठियों में गन्ना तौल कराने में किसानों का 80 से 100 रुपये प्रति क्विटल का नुकसान होता है। ------- सुविधा शुल्क वसूली की व्यवस्था समाप्त बीते वर्षों में देखा जा रहा था कि एक व्यक्ति कांटा में वाहन चढ़वाने के नाम पर किसानों से प्रति ट्राली सुविधा शुल्क वसूलता था। इस बार ऐसे लोगों को क्रय केंद्र से बाहर रखने की हिदायत सभी केंद्र संचालकों को दी गई है। केन मैनेजर ने बताया कि ऐसे लोगों को चिह्नित करते कार्रवाई के दायरे में लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी