गन्ने की आवक कम, जोनिहां गन्ना खरीद केंद्र बंद

संवाद सहयोगी बिदकी सरकारी गन्ना मूल्य से अधिक में क्रेसर संचालक गन्ना खरीद कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 12:10 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 12:10 AM (IST)
गन्ने की आवक कम, जोनिहां गन्ना खरीद केंद्र बंद
गन्ने की आवक कम, जोनिहां गन्ना खरीद केंद्र बंद

संवाद सहयोगी, बिदकी : सरकारी गन्ना मूल्य से अधिक में क्रेसर संचालक गन्ना खरीद कर रहे हैं। इस कारण किसान ने सरकारी गन्ना खरीद केंद्रों से मुंह मोड़ लिया है। इसका नतीजा है कि एक क्रय केंद्र बंद हो गया, दूसरी बंद होने की कगार पर है। क्रेसर में गन्ने का भाव ऐसे ही रहा तो चीनी मिल को पेराई के लिए पर्याप्त गन्ना नहीं मिल पाएगा।

जिले भर से गन्ना खरीद का जिला गन्ना सहकारी समिति ने 8.90 लाख क्विंटल गन्ना खरीद का आफर दिया था। हैदरगढ़ चीनी मिल ने दिसंबर माह में गन्ना खरीद शुरू की। शुरुआत में तो गन्ना खरीद केंद्रों में किसान ने गन्ना पहुंचाया। इसके बाद धीरे-धीरे गन्ना की आवक कमजोर होने लगी। नतीजा रहा कि जोनिहां गन्ना खरीद केंद्र को दस दिन चलाने के बाद बंद चीनी मिल को बंद करना पड़ा। गन्ना खरीद केंद्र बंद होने का किसानों ने विरोध भी नहीं किया। अब नसेनिया गन्ना खरीद के हालात बंदी वाले हैं। यहां पर दो दिन में भी एक ट्रक गन्ना नहीं पहुंच रहा है। चीनी मिल इस गन्ना खरीद केंद्र को भी बंद करने पर विचार कर रही है। चीनी मिल गन्ना 315 व 320 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद रही है। क्रेसर वाले गन्ने का किसान से नकद भुगतान पर 320 से 330 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद रहे हैं। इससे किसान अब गन्ना खरीद केंद्रों की ओर रुख न करके सीधे क्रेसर पहुंच रहे हैं। जिला गन्ना सहकारी समिति के सचिव जसवंत सिंह ने बताया कि किसान पांच व दस रुपये प्रति क्विंटल गन्ना भाव क्रेसर में अधिक मिलने पर वहां गन्ना बेच रहे हैं। गन्ना न मिलने के कारण जोनिहां क्रय केंद्र को बंद करना पड़ा है। नसेनिया को बंद होने की स्थिति में है। यहीं हालात रहे तो किसानों को अगले पेराई सत्र में गन्ना बेचने में दिक्कत आएगी। क्योंकि उनका बेसिक कोटा कम हो जाएगा। किसानों को गन्ना खरीद केंद्र आने के लिए समझाया जा रहा है।

नहीं खुला गोपालगंज गन्ना खरीद केंद्र

क्रय केंद्रों में पर गन्ने की आवक कम होने के कारण गोपालगंज गन्ना खरीद केंद्र खोला ही नहीं गया है। गोपालगंज, जोनिहां के जो भी किसान अपना बेसिक कोटा बचाने के लिए गन्ना क्रय केंद्र में गन्ना बेचना चाह रहे हैं, जिला गन्ना सहकारी समिति उन किसानों को नजदीकी गन्ना खरीद केंद्र में गन्ना बिक्री की सहूलियत देने को तैयार है। जिला गन्ना सहकारी समिति के सचिव जसवंत सिंह ने कहाकि जहां भी क्रय केंद्र नहीं है या बंद हो गया है। वहां के किसान दूसरे क्रय केंद्र में गन्ना बचे सकेंगे। किसान को दिक्कत आए तो संपर्क कर बात कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी