स्लोगन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले छात्र हुए पुरस्कृत

संवाद सूत्र हथगाम ब्लाक क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर चोराई में चौरीचौ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Mar 2021 06:23 PM (IST) Updated:Thu, 18 Mar 2021 06:23 PM (IST)
स्लोगन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले छात्र हुए पुरस्कृत
स्लोगन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले छात्र हुए पुरस्कृत

संवाद सूत्र, हथगाम : ब्लाक क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर चोराई में चौरीचौरा जनशताब्दी समारोह के अंतर्गत स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कक्षा नौ की छात्राओं आफरीन बानो, प्रिसी, चांदनी एवं नूर सबा ने प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन किया।

चौरीचौरा कांड के सौ साल पूरे होने पर जनशताब्दी समारोह एवं आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। माध्यमिक विद्यालयों में प्रतिमाह निर्धारित तिथियों पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र- छात्राओं द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल सेनानियों को नमन करते हुए उनकी गौरव गाथा को साझा किया जाता है। विद्यालय के शिक्षक राजेश मौर्य, आवास कुमार के निर्देशन में स्लोगन प्रतियोगिता हुई। शिक्षक मनीष सिंह, अवध किशोर, विपिन श्रीवास्तव ने उक्त प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया।

chat bot
आपका साथी