पत्थर लदा ट्रैक्टर जर्जर मार्ग पर पलटा, चार मजदूर जख्मी

संवाद सूत्र थरियांव (फतेहपुर) थाना क्षेत्र के टेक्सारी बुजुर्ग गांव के समीप जर्जर मार्ग पर दोपहर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 04:58 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 04:58 PM (IST)
पत्थर लदा ट्रैक्टर जर्जर मार्ग पर पलटा, चार मजदूर जख्मी
पत्थर लदा ट्रैक्टर जर्जर मार्ग पर पलटा, चार मजदूर जख्मी

संवाद सूत्र, थरियांव (फतेहपुर) : थाना क्षेत्र के टेक्सारी बुजुर्ग गांव के समीप जर्जर मार्ग पर दोपहर पत्थर लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई, जिसके नीचे दबकर चार मजदूर जख्मी हो गए। घायल मजदूरों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। सभी मजदूर बिहार प्रांत के रोहतक जिला के रहने वाले हैं। वहीं, सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

बता दें कि टेक्सारी बुजुर्ग गांव के समीप नई रेलवे लाइन में अंडर पासिग पुल का निर्माण एक कंपनी करवा रही है। शनिवार को ठेकेदार ने चकेरी से ट्रैक्टर ट्राली में पत्थर मंगवाया था। टेक्सारी बुजुर्ग के जर्जर मार्ग पर पहुंचते ही ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर पलट गया। इसके नीचे मजदूर अब्दुल रहीम, मजारूल, तारिकउल, शमीम निवासी भद्दू, मादाटाउन जिला रोहतक, प्रांत बंगाल दब गए। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों किसी तरह मजदूरों को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। एलएनटी निर्माण कंपनी के ठेकेदार अनूप सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी