डांस के विवाद में चलीं लाठियां, सात जख्मी

संसू हथगाम (फतेहपुर) थाना क्षेत्र के कुर्मिन का पुरवा मजरे पट्टीशाह गांव में डीजे पर डां

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:26 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:26 PM (IST)
डांस के विवाद में चलीं लाठियां, सात जख्मी
डांस के विवाद में चलीं लाठियां, सात जख्मी

संसू, हथगाम (फतेहपुर) : थाना क्षेत्र के कुर्मिन का पुरवा मजरे पट्टीशाह गांव में डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद की रंजिश में सोमवार सुबह दो पक्षों के मध्य लाठियां चल गईं। इससे दोनों पक्षों से महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए।

कुर्मिन का पुरवा निवासी सोहन के लड़के की बरात रविवार को खागा कोतवाली के त्योंजा गांव गई थी। वहां पर डीजे पर डांस के दौरान कुर्मिन का पुरवा निवासी अहमद व चांद बाबू के बीच विवाद हो गया। दोनों झगड़ा करने लगे तो बराती व घरातियों ने बीच-बचाव करके मामला शांत करा दिया था। देर रात बरात लौट आई। बरात के झगड़े की रंजिश को लेकर सोमवार सुबह दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से बरकतुन पत्नी चांदबाबू, शकीला पत्नी अयूब, शकीना पत्नी बाबू, कय्यूम घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से सगे भाई अहमद, सलमान व जियावल घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बरकतुन, कय्यूम तीनों सगे भाइयों अहमद, सलमान व जियावल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ का कहना था कि आदित्य सिंह ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी