बारा-गलौली घाट पर स्टीमर से शुरू हुआ आवागमन

संवाद सूत्र जाफरगंज यमुना नदी पर बारा-गलौली घाट पर बंद आवागमन को स्टीमर चालू कर दिया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 11:18 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 11:18 PM (IST)
बारा-गलौली घाट पर स्टीमर से शुरू हुआ आवागमन
बारा-गलौली घाट पर स्टीमर से शुरू हुआ आवागमन

संवाद सूत्र, जाफरगंज : यमुना नदी पर बारा-गलौली घाट पर बंद आवागमन को स्टीमर चालू कर दिया गया है। हालांकि अभी पुल के निर्माण में एक पखवारे से अधिक का समय लगना है। पुल पर आवागमन बंद होने से मुसाफिरों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही थीं।

यमुना नदी पर बारा-गगौली घाट पर लोक निर्माण विभाग पीपे के पुल का निर्माण कराता है। बारिश के दिनों में यमुना का जल स्तर बढ़ने के साथ ही पुल को तोड़ दिया जाता है। इसके बाद स्टीमर से इस पार से उस पार मुसाफिरों को ले जाया जाता है। अगस्त माह में ठेकेदार को स्टीमर द्वारा सवारियों ढोने पर प्रशासन ने रोक लगा दी थी। पुल निर्माण में देरी के कारण आवागमन बहाल नहीं हो सका। काफी दिनों से फिर स्टीमर संचालित करने का दबाव मुसाफिर बना रहे थे। मुसाफिरों की सुविधा को देखते हुए अब फिर से स्टीमर को शनिवार से सवारी ढोने में लगा दिया गया है। पैंटून पुल के ठेकेदार विनोद सिंह ने बताया कि अभी पुल बनाने एक पखवारे का समय लग जाएगा। काम तेजी से कराया जा रहा है। मुसाफिरों की सुविधा को देखते हुए फिर से स्टीमर को चालू कर दिया गया है। परीक्षार्थियों का किराया दे प्रदेश सरकार

फतेहपुर : शहीद चंद्रशेखर आजाद दिव्यांग कल्याण समिति बिदकी के प्रबंधक अष्टावक्र जितेंद्र मिश्र ने बताया कि टीईटी की परीक्षा का पेपर लीक हो जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। वह अपनी पत्नी सीमा मिश्रा के साथ किराया बर्बाद कर परीक्षा देने गए थे। परीक्षा रद्द होने पर उन्हें वापस होना पड़ा। प्रदेश सरकार सभी परीक्षार्थियों का किराया वापस करे और जल्द ही परीक्षा कराए। वि.

chat bot
आपका साथी