प्रदेश अध्यक्ष ने पोछे आंसू, बोले पार्टी हमेशा आपके साथ

जागरण टीम फतेहपुर एक साल में कोरोना और बीमारी से भाजपा ने दो पूर्व विधायक समेत आठ पद

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 08:06 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 08:06 PM (IST)
प्रदेश अध्यक्ष ने पोछे आंसू, बोले पार्टी हमेशा आपके साथ
प्रदेश अध्यक्ष ने पोछे आंसू, बोले पार्टी हमेशा आपके साथ

जागरण टीम, फतेहपुर : एक साल में कोरोना और बीमारी से भाजपा ने दो पूर्व विधायक समेत आठ पदाधिकारियों को खोए हैं। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह दिवंगत पदाधिकारियों के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की और स्वजन के आंसू पोछे। बोले कुदरत के आगे किसी का बस नहीं चलता, यह नियति थी कि पार्टी के सच्चे सिपाही छोड़कर चिर निद्रा में विलीन हो गए। लेकिन पार्टी हर उस परिवार के साथ खड़ी है जिसनें मुखिया खो दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र और विधायकों को निर्देश दिया कि पार्टी के जो भी पदाधिकारी अब हमारे बीच नहीं हैं, उनके परवारों की हर संभव मदद की जाए। प्रदेश अध्यक्ष अजमतपुर आदिल गांव में बूथ अध्यक्ष रहे स्व. मिथलेश बाजपेई , मुराइन टोला मुहल्ला में पूर्व विधायक स्व. महेंद्र नारायण प्रताप सिंह , पटेल नगर मुहल्ले में पूर्व विधायक स्व. बाबू रक्षपाल लोधी तथा पूर्व जिला मंत्री स्व. नीलिमा सिंह के शादीपुर स्थिति आवास में शोक संवेदना व्यक्त की। गढ़ीवा के रहने वाले बूथ अध्यक्ष स्व. धनंजय पाल तथा मऊ गांव में रहने वाले बूथ अध्यक्ष स्वतंत्र लोधी ,अंदौली निवासी स्व. अभिषेक गिहार के आवास पहुंच कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर स्वजन के हालचाल लिए। इससे पूर्व उन्होंने शहर के आबूनगर मुहल्ले में क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा वर्ग सुधा मौर्य के आवास जाकर उनकी सास रामदेई की मौत पर शोक जताया।

कौशांबी जाते समय खागा में पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामगोपाल सिंह के यहां कुछ देर के लिए रुके और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान, अयाहशाह विधायक विकास गुप्त, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, चेयरमैन खागा गीता सिंह आदि रहे।

chat bot
आपका साथी