संक्रमण रोकने के लिए किया सैनिटाइजर का छिड़काव

संवाद सूत्र हथगाम अधिशाषी अधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत कर्मियों ने गुरुवार को मुख्य

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 08:04 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 08:04 PM (IST)
संक्रमण रोकने के लिए किया सैनिटाइजर का छिड़काव
संक्रमण रोकने के लिए किया सैनिटाइजर का छिड़काव

संवाद सूत्र, हथगाम : अधिशाषी अधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत कर्मियों ने गुरुवार को मुख्य सड़क के दोनों ओर बसी आबादी में सैनिटाइजर का छिड़काव किया। ईओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा, संक्रमण के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

नगर पंचायत कार्यालय लिपिक मो. खुशूनर की अगुवाई में नपं कर्मियों ने हुसेनगंज-कड़ा मार्ग किनारे बने मकानों, प्रतिष्ठानों के बाहर सैनिटाइजर का छिड़काव करते हुए संक्रमण की रोकथाम के लिए सतर्कता बरतने की अपील की। नगर पंचायत कर्मियों ने सड़क किनारे दोनों ओर ट्रैक्टर चलित मशीन से सैनिटाइजर का छिड़काव किया। पीछे चल रहे सफाई कर्मियों की टोली ने नाला-नालियों की सफाई के साथ ही इधर-उधर जमा कचरा समेटकर उसे आबादी के बाहर फेंका। ईओ मोहिनी केसरवानी का कहना था सैनिटाइजर का छिड़काव बराबर जारी रहेगा। जल्द ही यह अभियान आबादी के अंदर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए मास्क व शारीरिक दूरी का पालन करते हुए स्वच्छता का ध्यान रखा जाए।

chat bot
आपका साथी