खेल मैदान किए जाएं चिह्नित, पौधारोपण से करें संरक्षित

जागरण संवाददाता फतेहपुर गांवों के खेल मैदानों को संरक्षित और हरियाली से लैस करने के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 05:30 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 05:30 PM (IST)
खेल मैदान किए जाएं चिह्नित, पौधारोपण से करें संरक्षित
खेल मैदान किए जाएं चिह्नित, पौधारोपण से करें संरक्षित

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : गांवों के खेल मैदानों को संरक्षित और हरियाली से लैस करने के मामले में सदर विधायक विक्रम सिंह ने संजीदगी दिखाई है। सोमवार को डीएम से वार्ता की और पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि खेल मैदान से अवैध कब्जे हटाएं जाएं और आने वाले समय में पौधारोपण किया जाए। सदर विधायक ने कहाकि गांवों में खेल के लिए मैदान आरक्षित हैं। अवैध कब्जों की वजह से खेल प्रतिभाएं मुरझा जाती हैं। इसलिए जरूरत इस बात की है कि इस जमीन को संरक्षित किया जाए। खेल मैदानों को खोजकर सुरक्षित करवाया जाए। युवाओं की टोली संग वृहद पैमाने पर पौधारोपण करवाया जाए। युवाओं को जोड़े जाने से उनमें जागरूकता का भाव उमड़ेगा। वहीं पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा। खेल मैदान की कब्जा मुक्त कराई गई जमीन की जानकारी उन्हें दी जाए।

chat bot
आपका साथी