गेहूं की तौल में आई रफ्तार, 42 सौ क्विंटल गए खरीदे

जागरण संवाददाता फतेहपुर शासन की ओर से घोषित समर्थन मूल्य के तहत शुक्रवार को गेहूं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 07:20 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 07:20 PM (IST)
गेहूं की तौल में आई रफ्तार, 42 सौ क्विंटल गए खरीदे
गेहूं की तौल में आई रफ्तार, 42 सौ क्विंटल गए खरीदे

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : शासन की ओर से घोषित समर्थन मूल्य के तहत शुक्रवार को गेहूं की खरीद की रफ्तार बढ़ती हुई नजर आई। दस केंद्रों में खरीद हुई जिसमें 42 सौ क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। डिप्टी आरएमओ ने थरियांव, गाजीपुर, लदिगवां, डिघरुवा मलवां सहित कई केंद्रों का पहुंच कर जायजा लिया। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आधे से अधिक केंद्रों खरीद शुरू हो जाएगी।

समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जा रही है। इसमें मंडी समिति मुख्यालय में हाट शाखा और पीसीएफ के एक-एक कांटे लगे हैं। इनमें सुबह से गेहूं की तौल की गई। बिदकी मंडी समिति, जहानाबाद, अमौली में दूसरे दिन भी तौल हुई। मामले में डिप्टी आरएमओ रमेश कुमार का कहना था कि गेहूं के तौल में गति आई है। किसान केंद्रों में अब तौल के लिए पहुंचने लगे हैं। शेष 47 केंद्रों में तौल शुरू हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी